सोनौली। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एसएसबी के डीआईजी मुन्ना सिंह ने सरहद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर एसएसबी जवानों की जांच को बारीकी से परखा, और आने-जाने वालों की संख्या की जानकारी ली। सीमा पर एसएसबी के चेक पोस्ट पर स्थानीय सुरक्षा अधिकारी, पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बातचीत की जिस पर खुली सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी किस तरह मिलकर काम करते हैं, उस विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि में ही सरहद के धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। निगरानी बढ़ाने और प्रभावी सुरक्षा जांच के लिए तकनीकी उपकरण बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित निरीक्षण किया गया। इस मौके पर शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट 22 वाहिनी, सी विवेक, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर जीडी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर जीडी अरुण पांडे, चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद