फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कालाजार प्रभावित गांवों में छिड़काव शुरू

Sat, 20 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मजरों के 1846 घरों के 8073 कमरों में छिड़काव का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कालाजार से बचाव के लिए पहले चरण का अंदरूनी विशिष्ट छिड़काव और जन जागरुकता सहित अन्य निरोधात्मक कार्य शुरू कर दिए गए है। कालाजार प्रभावित दो ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में से नौतनवा ब्लॉक के अमहवां गांव में छिड़काव पूरा हो चुका है। सदर ब्लॉक के धनेवा-धनेई के तीन मजरों में छिड़काव शुरू कर दिया गया है। यहां भी छिड़काव 22 मई तक पूरा करा लिया जाएगा। इस छिड़काव के करीब 12,670 की आबादी कालाजार के वाहक बालू मक्खी से सुरक्षित हो सकेगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कालाजार के मरीजों को त्वरित जांच व उपचार देने, प्रभावित गांवों में छिड़काव और निरोधात्मक कार्य के लिए मलेरिया विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों की आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि छिड़काव के दौरान ग्रामीणों की स्क्रीनिंग भी करें। यदि किसी व्यक्ति में कालाजार के लक्षण दिखे तो उसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि जिले में कालाजार प्रभावित दो ब्लॉक के गांव हैं। इनमें सदर ग्राम पंचायत धनेवा-धनेई के तीन मजरे सुकठिया, मंगलपुर और धनेवा-धनेई व नौतनवाा ब्लॉक ग्राम पंचायत अमहवां शामिल हैं। सबसे पहले नौतनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमहवां में छिड़काव पूरा करा लिया गया है। सदर ब्लॉक में छिड़काव कराया जा रहा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें