फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बास्केटबाॅल का ट्रायल 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 18 से 21 सितंबर तक अयोध्या में होने वाली पुरुषों की बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 13 सितंबर को होगा। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी स्टेडियम में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 13 सितंबर को होना है। वहां चयनित खिलाड़ी 14 सितंबर को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बलबूते उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में होगा, जिससे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वयं, जिले व मंडल का नाम रोशन कर सकें।
-
स्टेडियम में कोर्ट नहीं, नवोदय में है सुविधा
बास्केटबाॅल खेल के ट्रायल के लिए स्टेडियम में कोई व्यवस्था नहीं है, मगर स्टेडियम के पास नवोदय विद्यालय में इसकी सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में ट्रायल के लिए स्टेडियम प्रबंधन की ओर से नवोदय प्रशासन का सहयोग भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्टेकबाॅल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में होनी है। इच्छुक खिलाड़ी जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें।
-धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें