फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंतजार में बीता 2023...सेहत सुधारेगा 2024

Tue, 26 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमौली।
विज्ञापन
महराजगंज। वर्ष 2023 विकास योजनाओं के पूरे होने के इंतजार में बीत गया। नया साल लोगों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। सेहत से लेकर आवागमन तक की सुविधा सुगम हो जाएगी। शहर में जहां बस स्टेशन, सीएमओ दफ्तर, ब्लड सेप्रेशन यूनिट, ड्रग वेयर हाउस, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मुख्य डाकघर की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं ठूठीबारी नेपाल सीमा के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नए साल में बदलते महराजगंज की तस्वीर अलग होगी। बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। करीब 33 साल बाद सीएमओ कार्यालय अपने भवन में संचालित होगा। सोमवार को नव निर्मित सीएमओ कार्यालय परिसर में कुछ मजदूर काम करते दिखे। भवन की रंगाई पुताई हो चुकी है। अन्य छोटे मोटे काम किए जा रहे थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है। नए साल में नए भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। यहां से आने बढ़ने पर मुख्य डाकघर में काम होता हुआ दिखा, ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। आने वाले साल में यह भी बनकर तैयार हो जाएगा। डाकघर का भवन बनकर तैयार हो चुका है।
कलक्ट्रेट परिसर में मिले ज्ञानेंद्र ने बताया कि वर्तमान में डाकघर के पास वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं होने से सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। आने वाले दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी। यहां से आने के बाद जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक जाने पर ब्लड सेप्रेशन यूनिट का गेट बंद मिला। अंदर जरूरी मशीनें रखी हुई थीं। इसके संचालन के लिए लाइसेंस का इंतजार किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि नए साल में लाइसेंस जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सेप्रेशन यूनिट का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर में आने पर बस स्टेशन के बाहर बसें खड़ीं थीं। नवनिर्मित भवन की रंगाई-पुताई होने के साथ टाइल्स मार्बल लग चुका है। अंदर कर्मी सफाई कर रहे थे। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि नए साल में स्टेशन का उद्घाटन हो जाएगा। अत्याधुनिक भवन बनकर तैयार हो चुका है। दूसरी ओर ठूठीबारी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमौली बनकर तैयार हो चुका है। नए वर्ष यह सीएचसी संचालित हो जाएगी तो क्षेत्र के करीब 80 हजार लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल में जरूरी संसाधनों की खरीदारी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की तैनाती के बाद अस्पताल का संचालन शुरू कराया जाएगा। पूरैना में ड्रग वेयर हाउस भी बनकर तैयार हो चुका है। नए साल में इसमें कामकाज शुरू हो जाएगा।
-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय दो मंजिला बना
वर्ष 2021 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निर्माण शुरू हुआ था, अब काम पूरा हो चुका है। दो अक्तूबर 1989 को महराजगंज को जिला बनाए जाने के बाद से अभी तक जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अपना कार्यालय नहीं है। 298 लाख रुपये से निर्माणाधीन इस भवन में कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिडेट, गोरखपुर करा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय दो मंजिला बना है। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कक्ष कार्यालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय तथा कर्मचारियों के बैठने के लिए कार्यालय तैयार हुआ है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए प्रथम श्रेणी के चार आवास भी बने हैं। इसमें दो कमरे, किचन, शौचालय व बाथरूम की व्यवस्था है।
-
ब्लड सेपरेशन यूनिट चालू होगी

ब्लड बैंक परिसर में ब्लड सेपरेशन यूनिट भी बनकर तैयार है। नए साल में यह भी संचालित हो जायेगी। इस यूनिट को संचालित होने पर रक्त को चार भागों में बांटा जा सकेगा। इसमें मरीजों की मुश्किल दूर हो जाएगी। यहां भी भवन बनकर तैयार हो चुका है। मशीनें आ चुकी हैं।

-
फोटो
जिले में विकास को गति मिल रही है। आधुनिक बस स्टेशन भी संचालित हो जाएगा। परिवहन से लेकर स्वास्थ्य शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में परियोजनाओं को पूरी होने से इसका लाभ मिलेगा।
-डॉ. परशुराम गुप्त, पूर्व विभागाध्यक्ष, रक्षा अध्ययन, जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज
-
विकास की परियोजनाओं को पूरी होने से इसका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। नए साल में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आधुनिक होटल संचालित हो रहे हैं। वहीं परिवहन से लेकर स्वास्थ्य सुविधा भी बेहतर होने से फायदा मिलेगा।
-डॉ. आशीष मिश्र, शिक्षक
-
विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर परिवहन आदि क्षेत्रों में बेहतर ढंग से काम हो रहे हैं। नए साल में पूरी होने वाली परियोजनाओं ने जिले के लोगों को फायदा होगा। विकास को गति देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

-अनुनय कुमार झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें