फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेज-3<bha>--</bha>-तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ में मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से घर लौट रहा था बोलेरो चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित रेशम फॉर्म के पास शुक्रवार आधी रात को एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पेड़ के टक्कर मार दी। वहीं हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर चालक को मृत घोषित कर दिया। वही हादसे की खबर लगते ही मृत चालक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परागपुर गांव निवासी प्रिंस शर्मा (28) बोलेरो लेकर सिसवा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां से प्रिंस करीब आधी रात बाद बोलेरो लेकर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह निचलौल शहर के सिसवा मार्ग स्थित रेशम फार्म के पास पहुंचे थे। इसी बीच प्रिंस को झपकी आ गई। फिर तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते बोलेरो चालक प्रिंस की मौत हो गई। इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह से जानकारी मिली की चालक प्रिंस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें