फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्पीड ब्रेकर बना लोगों के लिए काल

Mon, 04 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हादसा रोकने के लिए शहर में आफीसर्स कालोनी के पास स्पीड ब्रेकर बना है, लेकिन यह वाहन चालकों के लिए काल बन गया है। इधर से गुजरने वाले थोड़ी सी लापरवाही करें तो दुर्घटना तय है। ब्रेकर ऊंचा होने के कारण वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इसी तरह से शहर में अन्य स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

युवाओं के वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं। वैसे पूरे दिन गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन सवारों को इन स्पीड ब्रेकरों से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कोई निशान न होने के कारण चालक ब्रेकर देख नहीं पाते हैं और हादसा हो जाता है।

जानकारों की मानें तो शॉकर एवं इंजन पर इसका विपरीत असर पड़ता है। गांधी नगर के जितेंद्र कहते हैं कि स्पीड ब्रेकर सुरक्षा के लिए बना है, लेकिन लोग अक्सर अनियंत्रित होकर गिरते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गंगा सागर ने बताया कि संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर समस्या के बारे में जानकारी ली जाएगी।
स्पीड ब्रेकर से पहले होनी चाहिए चेतावनी चिह्न
गाइडलाइन के अनुसार स्पीड ब्रेकर की अधिकतम ऊंचाई चार इंच होनी चाहिए। ब्रेकर के दोनों ओर दो-दो मीटर का स्लोप दिया जाए, ताकि वाहन धीमी गति से बिना झटका खाए निकल जाए। छह से आठ इंच तक ऊंचाई वाले और बगैर स्लोप के ब्रेकर नहीं बनाए जाने चाहिए। स्पीड ब्रेकर के पहले चेतावनी चिह्न लगे होने चाहिए। ब्रेकर पर सफेद या पीला पेंट और रेडियम होना चाहिए। ताकि वह दूर से ही वाहन चालकों को नजर आए। वैसे स्पीड ब्रेकर बनाने का मकसद वाहनों की स्पीड 20 से 25 किलोमीटर करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें