फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉक्सिंग हॉल में जूडो प्रशिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Sun, 17 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में रविवार को महराजगंज जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बॉक्सिंग हाल में जूडो प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि जूडो जापान का राष्ट्रीय खेल है, जिसमें प्रतिद्वंदी को पटकना होता है, जो की कुश्ती खेल से मिलता जुलता है। मुख्य प्रशिक्षक जूडो संघ के अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रशिक्षकों को जूडो खेल के दाव पेंच, आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह ताइक्वांडो खेल कोरिया का राष्ट्रीय खेल है, उसी ये दोनों मार्शल आर्ट्स की विधाएं हैं, जिनका उद्देश्य आत्मरक्षा करना ही है। अब जनपद के खिलाड़ी जूडो में भी पारंगत होंगे। युवा कल्याण विभाग और महराजगंज जूडो एसोसिएशन के समन्वय से ब्लाॅकस्तर और जिलास्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रशिक्षण में रिजवान अहमद फैजी, महेश राजभर, रियाज अली, राहुल राय, आकाश चौधरी, अजीत, उत्सव शर्मा, फराज अहमद, दयानंद त्रिपाठी, सनुज पटेल, जुबैर अहमद, नागेश्वर विश्वकर्मा, मुस्कान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें