फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बचाओ देश बचाओ मार्च: महराजगंज में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर अड़े सपाई, पुलिस से भिड़े

Thu, 08 Oct 2026 03:54 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

स्थिति को देखते हुए पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर रही हो, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं करेगी।
विज्ञापन
वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय की अगुवाई और सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के संयोजन में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। सक्सेना चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के प्रयास को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
विरोध मार्च सपा कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर नमन किया। इसके बाद राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। सक्सेना चौक पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विफल कर दिया। इसके बाद सपाई पैदल मार्च करते हुए मऊपाकड़ पहुंचे, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’, ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’, ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: एसएसबी कैंप को उड़ाने का बनाया एआई वीडियो: चुनौती देते हुए लिखा- अब करो काॅपी; संयुक्त टीमों ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन


छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पुलिस कार्रवाई का विरोध किया
पुतला फूंकने से रोकने पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर रही हो, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं करेगी।

मार्च में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, श्रीपति आजाद, पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, निर्मेश मंगल, बिंद्रेश कनौजिया, प्रणय गौतम, विजय यादव, अमरनाथ यादव उर्फ लाला, राजू दुबे, अमरजीत साहनी, समीम खान, नौशाद आलम, कैलाश प्रजापति, समसूल हुदा, राहुल मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें