फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी सपा

Sat, 04 Jan 2025 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सपा के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने शनिवार को शहर स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल में समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, महिलाओं, पीडीए के हक और सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प ले चुकी है। समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यों के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर न्याय और विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है। इसी तरह सपा नेता सुनील सिंह, कैलाश प्रजापति, राजेश यादव, निर्मेश मंगल, महातम यादव, राधेश्याम यादव, भोजराज सहानी आदि ने सपा सरकार के कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों, नौजवानों का हक छीनकर पूंजीपतियों को मजबूत कर रही है। सम्मेलन का संचालन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। इस दौरान रामदरश शर्मा, तैयब अली, महबूब आलम, गुलजार अंसारी, विजय जायसवाल, रामाशीष यादव, दिनेश यादव, अयूब अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें