फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दीपावली के मद्देनजर सोनौली सीमा पर रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर दीवाली और छठ पर्व को लेकर सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट घोषित किया गया है, जिसको लेकर जांच और चौकसी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली को लेकर भारत नेपाल की प्रमुख सीमा सहित पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी का कड़ा पहरा है। सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी के निर्देश और पर्व पर सोनौली सरहद पर संयुक्त रूप से चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नेपाल से आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्तिओं की जांच के साथ वाहनों की भी जांच की गई। साथ ही पगडंडी मार्ग एवं संवेदनशील नाकों पर भी पुलिस और एसएसबी जवानों ने सघन जांच की। एसएसबी और नेपाल के जवानों ने पगडंडियों पर भी पेट्रोलिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर जांच और सुरक्षा के निर्देश हैं, जिसमें आपसी समन्वय से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस कर्मी भी काफी मुस्तैद दिखे। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा पर अलर्ट जारी है। संवेदनशील गांव सहित पगडंडियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें