सोनौली।
बॉर्डर से मालवाहक ट्रकों के
नेपाल प्रवेश को लेकर स्थिति
काफी बिकट हो गई है। दो तीन
महीने से खड़े वाहनों के
व्यापारियों ने नौतनवा विधायक
से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई।
चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर
स्थिति में सुधार नहीं हुआ
तो हड़ताल का सहारा लिया जाएगा।
भारतीय
ट्रांसपोर्ट एवं नेपाल एजेंट
संघ का कहना है की भारत से नेपाल
आने वाले मालवाहक ट्रकों की
संख्या अन्य सीमा की अपेक्षा
बहुत ही कम है। दिन भर इंतजार
के बाद भी वाहन नहीं पहुंच पा
रहे हैं। विधायक ने कहा की वे
लखनऊ जा रहे हैं। मुख्यमंत्री
से मिलकर स्थिति के बारे में
उन्हें अवगत कराएंगे। तीन
दिन का समय दें। स्थिति सही
नहीं हुई तो मैं खुद इस व्यवस्था
के खिलाफ सड़क पर उतर जाऊंगा।
संघ का कहना है की हमारे समक्ष
भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी
है। आज से संघ हड़ताल पर जा
रहा था। लेकिन विधायक के आश्वासन
पर माना गया है। क्षेत्राधिकारी
नौतनवा पंकज कुमार सिंह,
कस्टम अधीक्षक मनोज
श्रीवास्तव , प्रभारी
कोतवाल ओंकार नाथ ,
संघ के अध्यक्ष
कृष्ण प्रसाद धिमिरे ,
रतन गुप्ता ,
डाक्टर शांत कुमार
शर्मा , विष्णु
शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।