फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कहीं छत तो कहीं नींव स्तर तक हुआ है काम

Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र।
विज्ञापन
पहले भी अधूरे रह गए थे आंगनबाड़ी केंद्र के निमार्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के आठ ब्लॉकों में 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसकी समय सीमा पूरी होने के बाद भी कहीं छत तक निर्माण हुआ है तो कही नींव स्तर पर काम चल रहा है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो केंद्रों का निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में मिठौरा में दो, परतावल में एक, घुघली में एक, निचलौल में एक, फरेंदा में तीन, सिसवां में तीन, सदर में एक और लक्ष्मीपुर ब्लॉक में एक आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए ग्रामपंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। एक भवन का निर्माण करने के लिए कुल 7,52,000 रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें दो लाख रुपये बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दिया जाएगा। वहीं एक लाख छह हजार रुपये पंचायती राज विभाग की ओर से दिया जाना है।
विज्ञापन

शेष चार लाख 52 हजार रुपये मनरेगा के तहत खर्च होंगे। दो साल से इन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण चल रहा है। यह पूरा नहीं हो सका है। रतनपुर ब्लॉक के कोनघुसरी उर्फ पैसिया में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण चल रहा है। यहां दीवार खड़ करके छोड़ा गया है। छत अभी नहीं लगाया गया है। दो साल होने के बाद भी यहां निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। सदर ब्लॉक के परासखाड़ में आंगनबाड़ी भवन को प्लास्टर का इंतजार है। निर्माण कार्य में रुचि न लेने के कारण यहां प्लास्टर में तेजी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जून माह में काम पूरा नहीं किया गया तो कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
...
इन ग्राम पंचायतों में हो रहा निर्माण
सेखुई, बसवार, बलुआभार, लक्ष्मीपुर देउरवां, छितौना, पोखरभिंडा, परासखाड़, महदेवा दूबे, बडहरा महंत, पकड़ी चौबे, मुंडेरी, सिसवनिया, पैसिया उर्फ कोनघुसरी में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें