फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झरही नदी में डूबते वृद्ध को जवानों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी क्षेत्र में सोमवार सुबह एसएसबी जवानों ने नदी में डूब रहे वृद्ध को बचाया। जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी निवासी 57 वर्षीय नूर आलम राजाबारी के पास बहने वाली झरही नदी के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। इस दौरान इंस्पेक्टर सर्वेश यादव के नेतृत्व में टीम नदी किनारे से गुजर रही थी। जवानों की नजर डूबते हुए व्यक्ति पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। जवानों ने वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें