फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थानेदार लाइन हाजिर, हलका प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित

Tue, 21 Mar 2023 05:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में गन्ना लादने के दौरान मारपीट के बाद घायल की मौत के मामले में लापरवाही पाए जाने पर थानेदार मनोज राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हलका प्रभारी, बीट प्रभारी, दो मुख्य आरक्षी निलंबित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद अब नए थानेदार अजित सिंह को कोठीभार की कमान सौंप दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। नए थानेदार की तैनाती कर दी गई है। दायित्व के प्रति शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जा जाएगी।

उधर, घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग गोरखपुर में घायल का इलाज करा रहे हैं। उनके घर पर कोई नहीं है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: घरवालों से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, दोस्तों संग पार्टी मिलने की बात पर उतरा नीचे
 

विज्ञापन

अपना समझ कर गए सांत्वना देने मिली मौत

महराजगंज। मधवलिया गांव के रहने वाले केशव की ससुराल बसडीला में रामाश्रय के यहां है। रामाश्रय के बहनोई केशव थे। रविवार रात में गन्ना लादने के दौरान मारपीट में घायल ज्ञान भारत का हालचाल लेने आए थे। घर के लोगों ने उनको बताया कि शिवसरन की भी मौत हो गई है। यह सुनकर केशव उनके घर सांत्वना देने चले गए। वह समझ नहीं पाए कि वहां मौत उनका इंतजार कर रही है।

रामाश्रय इस घटना का जिक्र करते हुए फफक पड़े। वह बोले कि बहनोई की मौत मारपीट में हो गई। वह तो उनके घर समझाने गए थे। वहां लोगों ने आक्रोशित होकर उनपर हमला कर दिया। बहन की मांग उजड़ गई। जीवन भर के लिए यह कलंक लग गया। उनको एक बार मना किया कि क्या वहां जा रहे हैं, लेकिन सरल स्वभाव होने के कारण केशव माने नहीं। वहां पहुंचकर बातचीत कर ही रहे थे कि लोग लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिए। इससे उनकी मौत हो गई।

कैसे पूरा करूंगी पुलिस बनने का सपना
कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडीला में मृतक शिवसरन की बेटी मंगला के करुण क्रंदन से हर कोई फफक पड़ा। मृतक शिवसरन की बेटी अपने पिता के खोने के सदमे से बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वह रोते हुए कह रही थी कि अब मुझे कौन पढ़ाएगा।

मेरा पुलिस बनने का सपना कैसे पूरा होगा। मंगला के पिता शिवसरन सिलाई कर बच्चों के परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को दुकान बंद होने के कारण घर पर थे। बंटाई पर खेत लेकर फसल बोए थे। उसी खेत में ट्राॅली खड़ा कर गन्ना लादा जा रहा था तो विरोध किए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें