फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टमाटर के बाद अब नेपाल में शुरू हो गई प्याज की तस्करी

विज्ञापन
टमाटर के बाद अब नेपाल में शुरू हो गई प्याज की तस्करी
विज्ञापन
पहले 40 रुपये प्रति किलो था भाव, अब बढ़कर हो गया 80 रुपये, कस्टम ड्यूटी लगने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। टमाटर के बाद अब नेपाल में प्याज की तस्करी शुरू हो गई है। इन दिनों नेपाल में प्याज का भाव थोक में भारत की तुलना में दोगुना हो गया है। तस्कर इसका फायदा उठाने में लगे हैं। पगडंडियों के रास्ते प्याज को आसानी से नेपाल पहुंचाकर मोटी रकम अर्जित कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से प्याज की तस्करी काफी बढ़ गई है।
नेपाल में पहले 40 रुपये में बिकने वाला प्याज अब 80 रुपये में बिक रहा है। प्याज पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से नेपाल में यह समस्या हुई है। नेपाल में एक दिन में प्याज की खपत करीब 7500 टन बताया जा रहा है, जबकि भारत से एक दिन महज 200 टन ही प्याज पहुंच रहा है। दाम बढ़ने का फायदा तस्कर उठा रहे हैं। अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर सरहद पार करने में लगे हैं। नेपाल में आलू-प्याज पर 13 फीसदी वैट लगने के बाद अब भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी ड्यूटी लगा दी है। जिसकी वजह से नेपाल में प्याज के दाम दोगुने हो गए है। नेपाल में दाम बढ़ते ही नेपाल बॉर्डर से सटे भारतीय बाजारों से आलू-प्याज की तस्करी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बॉर्डर से सटे भारतीय बाजारों से नेपाल के तराई इलाके व बॉर्डर से सटे गांवों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के साथ ही व्यवसाय के लिए भी आलू- प्याज की तस्करी कर रहे हैं। खुला बॉर्डर का लाभ उठाकर भारतीय बाजार से आलू-प्याज खरीदकर नेपाल में उसे दो से ढाई गुना दाम पर बेच रहे हैं। नेपाल सरकार ने आलू, प्याज पर 13 प्रतिशत वैट लगा दिया है। इसका हर तरफ विरोध हो रहा है। इसके बाद भारत ने भी प्याज पर ड्यूटी लगा दी है, जिससे तस्करी में तेजी आई है।
-
निर्यात पर रोक के बाद बढ़ी चावल तस्करी

पड़ोसी देश नेपाल में 21 जुलाई से चावल निर्यात पर भारत सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बाद चावल की तस्करी तेज हो गई है। नेपाल में चावल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में तस्करों ने भारी मुनाफा कमाने के लिए अवैध तरीके से चावल को नेपाल भेजना शुरू कर दिया है। महराजगंज से सटी नेपाल सीमा तो तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रही है।



तस्करी के जरिए नेपाल पहुंचाकर मालामाल हो रहे

चावल की कीमत भारत मेें 40 रुपये किलो है। वहीं चावल नेपाल पहुंचकर 100 रुपये की कीमत का हो जाता है। यानी एक क्विंटल चावल पर तस्कर तीन गुना तक कमा रहे हैं। लगातार चावल बरामदगी से यह साफ हो गया कि सीमा पर तस्करों के हौसले बुलंद हैं। भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर प्रतिबंधित सामानों को तस्करी के जरिए नेपाल पहुंचाकर मालामाल हो रहे हैं।


सीमावर्ती गांव में स्टॉक कर गेहूं नेपाल में हो रही तस्करी
भारत में गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल और नेपाल में 2950 भारतीय रुपये की दर से बिक रहा है। इसलिए गेहूं तस्करी का धंधा जोरों पर है। जनपद के सोनौली कोतवाली और ठूठीबारी से सटी भारत-नेपाल सीमा तस्करों के लिए सुरक्षित मार्ग बन गया है। भारत-नेपाल खुली सीमा का फायदा उठाते हुए तस्कर, एक बोरी पर 350 रुपये का फायदा उठा रहे है। ग्रामीण इलाके होकर बाइक, साइकिल, छोटे बड़े वाहन से गेहूं नेपाल भेजा जा रहा है।

-

सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करों ने बनाया डंपिंग स्टेशन

भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकांश गांवों में बना है चावल-गेहूं का डंपिंग स्टेशन

तस्करों ने भारतीय सीमा में स्थित गांवों में डंपिंग स्टेशन बना रखा है। भारतीय बाजारों से सामान खरीदकर वे सीमावर्ती गांवों में इकट्ठा कर लेते हैं। बाद में कैरियर की मदद से यह सामान नेपाल सीमा में पहुंचा देते हैं। तस्करों के नेटवर्क से जुड़े कारोबारी सामानाें की खरीदारी कर सीमावर्ती गांवों में बनाए गए तस्करों के डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाते हैं।
-
नेपाल में दोगुने भाव में बिक रहा प्याज, बढ़ी मुश्किल

नेपाल में एक दिन में 7500 टन की जरूरत मिल रहा 200 टन प्याज, प्रत्येक दिन पहले जाती थी 25 गाड़ी अब जा रही महज 10

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। 40 प्रतिशत ड्यूटी के पहले नेपाल में प्याज की कीमत 40 रुपये भारतीय मुद्रा थी, जो अब 80 रुपये भारतीय हो गई है। इसके बाद भी प्याज की बहुत कमी बनी हुई है। सोनौली सीमा से बुधवार को 10 ट्रक प्याज पास होकर नेपाल गया। यह करीब 200 टन है।

नेपाल के भैरहवा कस्बे के व्यापारी रामेश्वर ने बताया कि नेपाल में प्रति दिन करीब 7500 टन प्याज की खपत है। एक ट्रक में 24 से 30 टन प्याज आता है। इन दिनों महज 200 टन प्याज आने से समस्या बढ़ गई है। पहले एक दिन 25 गाड़ी आती थी जो अब संख्या घटकर 10 पर आ गई है। बुटवल के शिवशंकर ने बताया कि बीते 20 अगस्त से भारत सरकार ने कस्टम ड्यूटी लगा दी है, इसका असर नेपाल में देखने को मिल रहा है।

बीते शनिवार को कस्टम सीबीआईसी ने नोटिफिकेशन जारी कर प्याज एक्सपोर्ट पर ड्यूटी लगा दी थी। भारत सरकार ने यह कदम प्याज के बढ़ते दामों की आशंकाओं के बीच प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगा दी, जिस कारण नेपाल भारत से आयात कम हो रहा है, ऐसे में नेपाल की सब्जी मंडी से प्याज गायब है।
विज्ञापन


काठमांडो फल-फूल व सब्जी बाजार विकास समिति के सूचना अधिकारी विनय श्रेष्ठ ने कहा कि बाजार में 80 रुपये थोक के प्याज के दाम हैं, किसी दुकान पर अभी प्याज नहीं है। दाम अभी और बढ़ने की संभावना है।



कस्टम ड्यूटी बढ़ने के कारण नेपाल प्याज कम निर्यात हो रहा है। पहले की तुलना में अब नेपाल प्याज लदी कम गाड़ियां जा रही हैं।

एसके पटेल, कस्टम अधीक्षक सोनौली

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें