फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: फायरिंग के बाद वाहन छोड़ भागे तस्कर, 10 बोटा लकड़ी बरामद

Thu, 15 Sep 2022 11:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली ने बताया कि वे व पकड़ी रेंज के वनकर्मी बुधवार भोर में गश्त पर थे। पकड़ी के एक टोले में लकड़ी लादने की आवाज सुनाई दी। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख वनकर्मियों ने तीन फायर किए। इस पर तस्कर लकड़ी व वाहन छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी गयी पिकअप पर लदी लकड़ी ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन सुरक्षा टीम व पकड़ी रेंज के वनकर्मियों को बुधवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। टीम को देखकर तस्कर वाहन पर लदी 10 बोटा लकड़ी छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन


वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली ने बताया कि वे व पकड़ी रेंज के वनकर्मी बुधवार भोर में गश्त पर थे। पकड़ी के एक टोले में लकड़ी लादने की आवाज सुनाई दी। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने विरोध किया।
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देख वनकर्मियों ने तीन फायर किए। इस पर तस्कर लकड़ी व वाहन छोड़ कर फरार हो गए। वन कर्मियों ने वाहन की जांच की तो उसमें चार बोटा सागौन व छह बोटा साखू की लकड़ी मिली। बरामद लकड़ी व वाहन को रेंज परिसर में खड़ा किया गया है। कासिम अली ने बताया कि वाहन के चेसिस नंबर से वाहन स्वामी का पता लगाने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें