सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को तस्करी कर बड़ी संख्या में भारत से लाया गया रेडीमेड कपड़ा और दो बाइक बरामद किया है। ये कपड़े भारतीय नंबर प्लेट लगी दो बाइकों पर लदे थे। पुलिस दोनों बाइकों को सीज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी भैरहवा कृष्ना कुमार चंद ने बताया कि बेलहिया सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान दो भारतीय बाइकों पर लदे रेडीमेड कपड़े बरामद कर सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद कपड़ों को भैरहवा भंसार को सौंप दिया गया है।