फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूम्रपान से किडनी पर पड़ता है विपरीत प्रभाव

Fri, 10 Mar 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
डायलिसिस सेंटर पर आयोजित विश्व किडनी दिवस पर केक काटते सीएमएस एपी भार्गव व डॉक्टर एबी त्रिपाठी।
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बृहस्पतिवार को केक काटकर विश्व किडनी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मरीज व तीमारदारों को संदेश दिया गया कि किडनी से संबंधित समस्या होने पर लापरवाही न करें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि खुद को किडनी रोगों से बचाए रखने के लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखा जा सकता है। जैसे, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, इससे किडनी को शरीर से टॉक्सिन निकालने में सहायता होती है। प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने से परहेज करें। हर दूसरे दिन दर्द निवारक दवा लेते रहने से भी किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धूम्रपान करने से किडनी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर किडनी में दर्द महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। आंखों के आस-पास सूजन होना भी किडनी रोगों का लक्षण हो सकता है। इस तरह के रोग होने पर कुछ खाने की इच्छा नहीं होती हो और भूख लगभग मर जाती है। मसल्स में दर्द होना भी किडनी रोगों का लक्षण होता है। शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाने पर शरीर का यूरिक एसिड बढ़ जाता है और किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करने में असमर्थ होती है। इसका असर घुटनों में सूजन, पैरों और उंगलियों में सूजन के रूप में होता है।
डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को मुफ्त में डायलेसिस की सुविधा मिल रही है। डॉ. अखिलेश ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजनाथ त्रिपाठी, खुर्शिद खान, इमरान खान, अतुल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें