फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती ने चार विकेट से जीत दर्ज की

Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच चैंपियंस चैलेंजेस संतकबीरनगर और एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती के बीच खेला गया। संयुक्त सचिव अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि चैंपियंस चैलेंजेस संतकबीरनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें इन्होंने 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 122 रन बनाए। टीम से विपिन राय ने 37 और आदित्य ने 15 रन बनाए। एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती ने तरफ से गेंदबाजी करने आए बृजेश ने तीन विकेट लिए। आशुतोष को दो विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम से आशुतोष ने 31 और अब्दुल काशिफ ने 23 रनों का योगदान किया। चैंपियंस चैलेंजेस संतकबीरनगर के तरफ से गेंदबाजी करने आए अमित और रामपाल ने दो-दो विकेट लिए। एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती के बल्लेबाज ऋषभ ने शानदार चौका लगाकर अपने टीम को जीत दिलाई। इस मैच को एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती ने चार विकेट से जीत दर्ज की। ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए आशुतोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख दिग्विजय सिंह, एमसीए सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें