जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
महराजगंज। जिला अस्पताल में इन दिनों चर्म रोगियों की संख्या बढ़ गई है। अधिक तादाद में डाक्टरों के पास इसके मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हर दिन 50 से ज्यादा मरीजों को ओपीडी में देखा जा रहा है।
चर्म रोग विशेषज्ञ डा. एके द्धिवेदी ने बताया कि ठंडी एक ही कपड़ा अधिक दिनों तक पहनने के कारण चर्म रोग तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन 50 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं जो त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसीत हैं। ठंड के मौसम में त्वचा का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है।
मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल पर चर्म रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। यही वजह है कि लोग त्वचा संबंधी समस्याओं की चपेट में ज्यादा आरहे हैं। दाद खाज, खुजली व त्वचा के फटने सहित अन्य त्वचा संबंधी बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक दिन में 40 से 50 तक मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।संवाद