फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक गंभीर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भेड़िया में मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को निजी वाहन से सीएचसी निचलौल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अंकुश (6) पुत्र साजन निवासी भेड़िया अपने पिता के साथ गांव के चौराहा पर गया था। जहां पिता उसे बैठाकर बाल कटवाने लगे, इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा अंकुश ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि बालक के हाथ व पैर बुरी तरह से टूट गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें