निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को छह बोरी चावल और दो बाइकों के साथ एक तस्कर को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने पकड़ लिया। झुलनीपुर बीओपी के प्रभारी आशीष कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक टीम भारत नेपाल सरहद पर गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली, की कुछ लोग सरहद की पिलर संख्या 501/6 से सटे गांव मटरा के पास पगडंडी के रास्तों से बाइक की मदद से चावल की तस्करी कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर नेपाल भेजी जा रही छह बोरी चावल और दो बाइकें बरामद करने के साथ ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया। टीम पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। संवाद