बीएसए को ज्ञापन देते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
बीएसए को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की छह सूत्री मांगों के समर्थन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मई का वेतन पहली तारीख को खाते में देने एवं नए शिक्षकों का पूरक बिल के जरिए वेतन देने पर बीएसए और लेखाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ऋषिकेश गुप्ता ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की जाए। जबकि पूरे जनपद में अधिसंख्य जूनियर हाईस्कूल में प्रधान अध्यापकों के पद रिक्त हैं। प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति 2015 से बंद है। उसे तत्काल शुरू किया जाए। गृह जनपद महाराजगंज में तैनाती होने के बाद भी तमाम शिक्षकों की घरों से 70 -80 किलोमीटर की दूरी पर तैनात है। ऐसे शिक्षकों की उनके घरों के पास के ब्लॉकों में तैनाती की जाए। जिन नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन हो चुका है उनके एरियर भुगतान के लिए आदेश निर्गत किया जाए। प्रति माह वेतन से सामूहिक बीमा की धनराशि वेतन से 87 रुपये काट ली जा रही है। जबकि वर्ष 2014 से जीवन बीमा मान्य नहीं है। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, जेडी अंसारी, ब्रजेंद्र पटेल, दिनेश पांडेय, राजेंद्र यादव,ग़ुलाम अहमद, राजकुमार, नवनीत श्रीवास्तव, संजीव पाठक, इसरवल अली, महेंद्र कुमार चौहान, संजय मौर्य, श्रीकांत राय, राम कृपाल, धर्मेंद्र सागर, राकेश अग्रहरि, हरिलाल यादव आदि मौजूद रहे।