फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपालगंज में हालात हुए सामान्य, रात का कर्फ्यू जारी

विज्ञापन
नेपालगंज सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात,
विज्ञापन
-दिन में बढ़ी चहल-पहल, अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बांके जिले के नेपालगंज शहर में रविवार को हालात सामान्य हो गए। पचास प्रतिशत से अधिक लोगों ने दुकानें खोलीं और बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया है। रविवार को सरकारी कार्यालय और कुछ स्कूल भी खुले रहे।

जिला प्रशासन कार्यालय बांके ने एक नोटिस जारी किया है कि सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू खुलने के बावजूद, नेपालगंज उप-महानगरीय शहर में निषेधाज्ञा लागू है। नेपालगंज में पांच से अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने, प्रदर्शन करने और एकत्र होने पर प्रतिबंध लागू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। कहीं भी प्रतिबंध का उल्लंघन करने का प्रयास किया जाता है, तो पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




मुख्य जिला अधिकारी बिपिन आचार्य ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। दिन में निषेधाज्ञा और रात में कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में छूट मिली है, और रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। संवेदनशील स्थान पूर्व में राप्ती नदी पुल, इंद्रपुर सड़क पर किसी भी सभा, जुलूस, बैठक या प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, पत्रक आदि के प्रदर्शन या पोस्टिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।





नेपालगंज जाने वाली बसों का हुआ संचालन फंसे थे दो हजार यात्री



रूपनदेही सहित घाटी से आने वाली रास्ट्रीय राजमार्ग की बसों का संचालन शुरू हो गया है। नेपालगंज में मंगलवार से विवाद के बाद कर्फ्यू लगा था। शनिवार से स्थिति सामान्य होने के बाद बसों का संचालन शुरू हो गया है। कर्फ्यू के कारण नेपालगंज सीमा के आसपास फंसे करीब दो हजार से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक रवाना किया गया। दशहरा पर्व पर भारत से नेपाल आने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा दी जा रही है।

पुलिस इंस्पेक्टर जमुनहा मीन बहादुर विष्ट ने बताया कि कर्फ्यू के कारण सीमा क्षेत्र के आसपास रोके गए दो हजार से अधिक भारतीय एवं नेपाली यात्रियों को परिचय पत्र चेक करने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन




भारतीय सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी



सीमावर्ती क्षेत्र नेपालगंज में दिन का कर्फ्यू समाप्त होने के बाद भी सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में निगरानी तेज है। सीमा से आने जाने वाले यात्रियों की कड़ी जांच के बाद ही नेपाल जाने दिया जा रहा है। भारत आगमन के दौरान भी परिचयपत्र चेक किए जा रहे हैं। सीसीटीवी सहित सीमा क्षेत्र के गांव में लगे कैमरों से प्रतिदिन निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें