फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ के नीचे बैठकर बस का इंतजार करते रहे यात्री

Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बस स्टेशन परिसर में तेज धूप से बचने के लिए पेड़ की छाया में बैठे यात्री।संवाद
विज्ञापन
गर्मी में यात्रियों को होने वाली परेशानी की परिवहन निगम के अधिकारियों को परवाह नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बस स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को ठूठीबारी के लिए करीब एक घंटे तक बस इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को धूप में खड़ा होने के साथ धूल की समस्या भी झेलनी पड़ी। यहां न तो यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और न ही शौचालय व पेयजल की। अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं है। यात्रियों को पेड़ के नीचे बैठकर बस का इंतार करना पड़ता है।
बुधवार की सुबह 10:54 बजे बस स्टेशन पर एक लिपिक बैठकर जरूरी काम निपटा रहे थे। गेट नंबर एक पर दो गोरखपुर जाने के लिए एक बस और दो नंबर गेट पर ठूठीबारी जाने के लिए एक बस खड़ी थी। परिसर में यात्री नहीं थे। दोनों बस यात्री फुल हो जाने के बाद 11 बजे गंतव्य चली गईं। 11: 05 बजे आयुष बहन के साथ पहुंचे। उन्होंने स्टेशन कर्मी से पूछा, गोरखपुर के लिए बस कब आएगी। कर्मी ने बताया कि 10 मिनट में आ जाएगी। वह बहन के साथ धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

11:08 बजे गेट नंबर दो पर बस ठूठीबारी जाने के लिए आई तो यात्री बैठ गए। यह बस 11:35 बजे चली गई। इसके बाद गोरखपुर के लिए लगातार कई बसें आई और गई, लेकिन ठूठीबारी के लिए कोई बस नहीं आई। ठूठीबारी जाने वाले मोहन यादव ने पास में खड़े एक व्यक्ति से पूछा की कहीं शौचालय है क्या? दूसरे ने जवाब दिया कि यहां कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

मंजीत को ठूठीबारी जाना था। उन्होंने बताया कि मां और बहन के साथ ठूठीबारी जा रहा हूं। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। बस नहीं मिल रही है। एक बस आई तो वह परिसर में ही खड़ी हो गई। दूसरी कब आएगी, इसका पता नहीं है। कार्तिक ने बताया कि 20 मिनट पहले आया तो एक बस जा रही थी। बस में भीड़ अधिक होने से चढ़ नहीं पाया जाएगी।
...
कोट
स्टेशन पर जो संसाधन हैं, उसी में बेहतर व्यवस्था की जा रही है। धूल से यात्रियों को परेशानी हो रही है तो पानी का छिड़काव करा दिया जाएगा।:
सर्वजीत वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें