सिसवा बाजार। तकनीकी खराबी के कारण 10 दिनों से बंद पड़ी इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल की सिसवा इकाई के पुन: शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। शनिवार को यूनिट हेड ने बताया कि अल्टीनेटर मिल गया है। सिसवा पहुंचते ही पेराई शुरू हो जाएगी। शनिवार को पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पूर्व सांसद अखिलेश सिंह व कांग्रेस पार्टी के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी मिल परिसर में पहुंचे। यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी व गन्ना प्रबंधक करमवीर सिंह से मुलाकात कर किसानों के समस्याओं को दूर करने की मांग की। यूनियन हेड ने कहा बिजनौर मे अल्टीनेटर मिला है। सोमवार तक सिसवा पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार तक पेराई शुरू होने की उम्मीद है। किसान धैर्य बनाये रखें, किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। संवाद