पनियरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में साली ने जीजा के भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि जीजा के भाई ने वाट्सएप के जरिये मुझसे संपर्क हुआ।
फोन पर रोजाना बात करने के दौरान काफी लगाव बढ़ गया। इसके बाद हम दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार में शादी करने का झांसा देकर लगभग तीन वर्षों से मेरे साथ आए दिन अनैतिक संबंध बनाता था। ऐसा करते हुए ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद जब विवाह के लिए दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। बोला कि परिवार के सदस्यों से बात करके फाइनल करेंगे। इसकी जानकारी जीजा के परिजनों को दी, तो उल्टा गाली गलौज देकर धमकी देनी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की गई है। परिवार के दो सदस्यों पर गाली गलौज व धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद