फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीआईपी ड्यूटी में गए साहब, गंदी बात करने वाले डॉक्टर से नहीं हुई पूछताछ

Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित आशा बोली-थाने पर नहीं सुनी गई फरियाद तो उच्चाधिकारियों से करूंगी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता से गंदी बात करने वाला चिकित्सक बेखौफ घूम रहा है। बृहस्पतिवार को आरोपी डॉक्टर से पूछताछ नहीं हो सकी। क्योंकि साहब वीआईपी ड्यूटी पर चले गए थे। अब डॉक्टर को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है।
आशा कार्यकर्ता ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर पर मोबाइल फोन पर गंदी बात करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता के पति ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस से मामले की जानकारी ली गई तो बताया गया कि साहब की वीआईपी ड्यूटी लगी है। डॉक्टर को शुक्रवार को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता का कहना है कि गंदी बात करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई में शिथिलता बरती गई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने गंदी बात करने की सारी हदें उसने पार कर दी थीं। जब से शिकायत हुई है, तब से उसका फोन नहीं आया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में शिथिलता नहीं बरती जा रही है। डॉक्टर से पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..

छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट के घर नोटिस चस्पा
अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट मुकेश प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध पुलिस ने धारा 82 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के गांव कठकुईया, टोला गुनागरपट्टी थाना कुबेरस्थान जिला कुशीनगर के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। सिसवा चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने बताया कि आरोपी फार्मासिस्ट के पैतृक आवास पर नोटिस चस्पा कर गांव, मुहल्ले और चौराहे पर मुनादी कराते हुए न्यायालय में हाजिर होने की सूचना दी गई है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फार्मासिस्ट 30 अप्रैल को घटना वाले दिन के बाद से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें