फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब ! भूमिधरी जमीन को जबरदस्ती जोत लेते हैं कुछ लोग, कब्जा दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चौक बाजार थाने में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। भूमिधरी जमीन पर वर्षो से खेती बारी करते आ रहे हैं। पिछले वर्ष से गुजरौलिया गांव के कुछ लोग जबरदस्ती हमारी भूमि को जोत लिए हैं। मना करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। हर वर्ष हमारे फसल को बोने के बाद फिर से उन लोगों द्वारा जोत लिया जाता है, जिससे हमारा अधिक नुकसान होता है। उस जमीन की जांच कर कब्जा दिलाया जाए।
यह पीड़ा गुजरौलिया के मदरहना निवासी कौलेशर ने थाना संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक के सामने बयां की। पीड़ित की शिकायत पर नायब तहसीलदार रवि यादव ने तत्काल कानूनगो व लेखपाल से मौके पर जाकर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने आदेश दिया। वहीं, फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी महेश यादव ने एसडीएम को पत्र देते हुए अपने भाई पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। कहा कि कब्जा से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। जिस पर तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। थाना समाधान दिवस में अधिकतम मामले जमीन पर कब्जा संबंधित रहे। जिस पर एसडीएम मदन मोहन वर्मा ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर समस्या के निस्तारण का आदेश दिया। फरेंदा सर्किल में कुल 17 मामले आए जिसमें छह मामलों को निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, संजय कुमार मिश्रा बृजमनगंज, एसआई मंगला प्रसाद, दिव्य प्रकाश सिंह, उपेंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन यादव सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ दोपहर 12 बजे चौक थाने पर एक साथ पहुंचे। रुदलापुर निवासी रामबेलास ने बताया कि महीनों से चक्कर लगा रहा हूं। एक व्यक्ति को व्यवसाय करने के लिए पांच लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन वापस नहीं कर रहा है। एसपी ने मौके पर मौजूद आरोपी को रकम वापस करने के लिए कहा तथा पुलिस को कहा कि रकम वापस नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें