फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं मेरी जमीन, विरोध पर करते हैं मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 मामले आए जिनमें 15 मामले निस्तारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। साहब! निर्बल व असहाय महिला हूं। मेरी पाही की जमीन महुअवां सर्वजीत गांव में है, जिसको गांव के कुछ लोग अवैध तरीके से दबंगई के बल पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिसका विरोध करने पर वह लोग मारपीट व फौजदारी पर आमादा हो जाते हैं। पाही कास्त होने के कारण हमेशा आरोपी एक जुट होकर हमारे कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते रहते हैं।
यह बातें महुअवा सर्वजीत निवासी रमादेवी ने जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के सामने कही। वह फरियाद लेकर पहुंची थीं। जिलाधिकारी ने तहसीलदार व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठन कर मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। महिला ने कहा कि आरोपी जमीन पर कब्जा करते रहते हैं। उक्त जमीन पर कोई भी कार्य करते हैं तो उसमें रोकते रहते हैं। जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। वहीं बरातगाढ़ा की विधवा महिला कुंती देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि पति के परिजनों द्वारा घर में घुसकर मारने पीटने की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिला तो न्यायालय की मदद से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज की प्रतिलिपि कई बार मांगी, लेकिन पुलिस ने नहीं दी। महिला ने मुकदमा की प्रतिलिपि देते हुए सुरक्षा की मांग की। धानी क्षेत्र के राहुल शर्मा ने परगापुर पुल के पास जलाशय में अत्यधिक जलकुंभी हैं। जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया हैं, जिसके कारण पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 मामले आए जिनमें 15 मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ रामअनुज सिंह, तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी, अरूण कुमार सिंह, मनोज कुमार राय, संजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तहसीलों में हुआ जनता की समस्याओं का समाधान
महराजगंज। नौतनवां तहसील सभागार नौतनवां में उप जिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 90 मामले आए और 12 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। सदर में एसडीएम दिनेश मिश्रा ने समस्याओं को सुना। सदर में 24 में दो मामले का निस्तारण हुआ। निचलौल तहसील में 13 मामले में पांच का निस्तारण हुआ। करमहवा खुर्द निवासी साधू चौधरी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव स्थित आंबेडकर पार्क है। पार्क तक जाने वाले रास्ते को गांव के कुछ लोगों ने काटकर खेत बना लिया है। घोड़हवा गांव के बीडीसी सदस्य कुंज बिहारी ने कुछ लोगों पर गांव की सार्वजनिक नाली बंद करने का आरोप लगाया है। नौतनवां कस्बे की पूनम ने बताया कि सास के भाई घर पर रहते हैं। वह शराब के नशे में आकर गाली देते और घर से भगाने तथा घर का दरवाजा बंद कर देते हैं। नौतनवां कस्बे के मनोज कुमार ने जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें