नौतनवा। नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शनिवार को सिख समुदाय ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर भजन कीर्तन किया और प्रवचन का रसपान कर लंगर छका।
बैसाखी पर्व सिख धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे सिख धर्म के अनुयायी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। गुरुद्वारा में कथावाचक भाई करनजीत सिंह कीर्तन जत्था के भाई हरप्रीत सिंह ने प्रवचन, भजन कीर्तन किया। गुरुद्वारा के पुजारी ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया जाता है कि बैसाखी के दिन ही सिखों के दशवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना किया था। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना के पहले एक बैठक बुलाई और सिख समुदाय के लोगों से अपने सिर का बलिदान देने को कहा तो लोग शांत हो गए उसके कुछ देर बाद दया सिंह ने हाथ बढ़ाया तो गुरु गोविंद सिंह ने तंबू के पीछे ले गए। जब लौटे तो तलवार में खून की छीटें थीं। उसके बाद धर्म सिंह, हिम्मत सिंह, मोहमक सिंह तथा साहिब सिंह सिर बलिदान करने के लिए तैयार हुए। इन्ही पंच प्यारे को गुरु गोविंद सिंह के अमृत पान कराया था। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक ऋषि त्रिपाठी, मनोज कुमार राना, परमजीत सिंह उर्फ बॉबी सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, मनजीत कौर मौजूद रहे। संवाद