सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 5.37 करोड़ से अधिक और उत्तर प्रदेश में 62 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।
सांसद के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में 43.52 करोड़ और प्रदेश में 9.57 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से देश के 9.8 करोड़ और प्रदेश के 3.12 करोड़ से अधिक किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।