महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के कडजा में कुश्ती का आयोजन किया गया, जिसमें गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और क्षेत्रीय पहलवान ने हिस्सा लिया।
महराजगंज के श्यामकरन यादव और गोरखपुर के गोलू के बीच कुश्ती में श्यामकरन यादव विजयी हुए। अनुपम यादव महराजगंज और संतोष कुशीनगर के बीच अनुपम ने जीत दर्ज की। राहुल यादव पनियरा और बंटी पाल के बीच हुई कुश्ती में राहुल विजय हुए। इसी तरह प्रेमसागर नौतनवा ने विशाल इटाहिया को शिकस्त दी। डीएम पहलवान मेंहदावल ने सुनील भगत नौतनवा को चित किया। जालिम पहलवान और सुदामा दास पहलवान बीच कुश्बती बराबरी पर छूटी। अन्य पहलवानों की कुश्ती मुकाबला जोरदार हुआ। एक से बढ़कर एक पहलवान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दंगल आयोजक ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। संवाद
02jjrp15- झज्जर। कबलाना गांव स्थित खेल स्टेडियम जिसकी हालत खस्ता है। संवाद