फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्यामदेउरवां के मजदूर की मुंबई में मौत

Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। एक माह पहले मुंबई कमाने गए श्यामदेउरवा निवासी इंद्रजीत गुप्ता उर्फ पट्टू (35) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि इंद्रजीत अपने मामा के पास मुंबई में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। रविवार को छुट्टी के मौके पर कुर्ला रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। रेलवे ओवरब्रिज से उतरते समय पैर फिसलने के कारण वह गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोबाइल के माध्यम से सोमवार की सुबह परिजनों को इसकी सूचना मिली। मृतक अपने पीछे पत्नी सबिता व दो बच्चों सन्नी (12) व आयुष (7) समेत माता-पिता व बड़े भाई को छोड़कर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें