महराजगंज। नेपाल के भैरमपुर नगरपालिका शीतलापुर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के साथ गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। महराजगंज के श्यामाकरन यादव और नेपाल के सौरभ सिंह के बीच कुश्ती में श्यामकरन यादव विजय हुए। इसके साथ ही अनुपम यादव और विनय यादव कुशीनगर के बीच अनुपम विजय हुए। मंजीत पहलवान नेपाल के रोशन को चित किया। राहुल मुजुरी ने बहादुर को चित किया। सिंटू बोदरवार ने सुजीत पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। मंजेश यादव पडरौना ने अभिषेक मौर्य के बीच कुश्ती में अभिषेक विजय हुए अन्य पहलवानों की कुश्ती मुकाबला जोरदार हुआ। मुख्य अतिथि रेलवे कुश्ती कोच राष्ट्रीय पहलवान शैलेश कुमार यादव ने उत्साहवर्धन किया।