फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्री श्याम के जयकारे से गूंज उठा सिसवा नगर

Sun, 02 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिसवा मे निशान शोभा यात्रा के साथ हुआ श्री श्याम महोत्सव का आगाज।संवाद
विज्ञापन
निशान शोभा यात्रा के साथ श्रीश्याम महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। स्थानीय श्री श्याम में शनिवार शाम महोत्सव का शुभारंभ निशान यात्रा के साथ हुआ। नगर में श्याम प्रभु की रथ यात्रा को पंडित मुरलीधर शुक्ला व लक्ष्मण प्रसाद तुलस्यान के पूजा-अर्चना के बाद में ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए नगर का भ्रमण किया।
इस वर्ष 47 वें महोत्सव का आयोजन श्रीश्याम मंडल, श्री श्याम महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच ने किया। रमेश शर्मा, बब्लू शर्मा व महिला मंडल ने श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया और झांकी सजाई। सुसज्जित रथ पर बैठा कर पूजा-अर्चना के बाद झांकी और निशान के साथ नगर फलमंडी, सब्जी मंडी रोड, इस्टेट तिराहा, श्रीराम जानकी मंदिर, अमरपुरवां, गोपालनगर, रेलवे स्टेशन, बैंक चौराहा के बाद पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर अखंड ज्योति की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्यामू कलकतिया, धीरज सिंघानिया, बाबूलाल अग्रवाल, संत कुमार जालान, गिरधारी केडिया, दिनेश उर्फ मंटू भालोटिया, बजरंगी अग्रवाल, उमंग टिबड़ेवाल, उमा जालान, प्रेमलता सिंघानिया, मीना बंका आदि मौजूद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें