फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्नातक में प्रवेश के लिए दिखाएं तत्परता, वरना बढ़ेगी मुश्किल

Sat, 24 Jun 2023 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू, सोनपति देवी व रामरेखा राय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं है। वहां पर प्रवेश पाने के लिए उन्हें मेरिट में आना होगा। मेरिट से वंचित विद्यार्थियों को राहत देने के लिए जिले के महाविद्यालय भी हैं। जिले में संचालित 70 महाविद्यालयों में से अधिकांश में स्नातक वर्ग में प्रवेश शुरू हो चुका है, जबकि कुछ में परास्नातक वर्ग का। ऐसे में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी तत्परता दिखाएं अन्यथा उनकी मुश्किल बढ़नी तय है।
स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्ववित्त पोषित महाविद्यालय तैयारियों में जुटे हैं। नगर के सबसे पुराने महाविद्यालय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, सोनपति देवी महिला महाविद्यालय व रामरेखा राय गंगा राय स्नातक महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। इनमें सीटों की उपलब्धता व प्रवेश के संबंध में स्थिति का जायजा लिया गया तो स्थिति कुछ इस प्रकार मिली।
विज्ञापन

..
जवाहर लाल में स्नातक में 1160 व परा स्नातक में 340 सीट
नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में स्नातक में 1160 व परा स्नातक में 340 सीटों पर प्रवेश होगा। स्नातक में 800 सीट कला वर्ग व 360 सीट विज्ञान वर्ग की है। अब तक कला व विज्ञान वर्ग मिलाकर 300 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। प्रवेश 31 जुलाई तक होगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएन पांडेय ने बताया कि स्नातकोत्तर के 340 सीटों पर जुलाई में प्रवेश प्रारंभ होगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
...
रामरेखा राय महाविद्यालय में 1360 सीटों पर होगा प्रवेश
रामरेखा राय गंगा राय महाविद्यालय में इस बार स्नातक वर्ग में 780 सीटों व परा स्नातक में 160 सीटों पर प्रवेश होना है। स्नातक में कला वर्ग में 420 सीट व विज्ञान वर्ग में 360 सीटें हैं। प्रवेश के लिए आवेदन फार्म की बिक्री शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार के मुताबिक स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया गतिमान है। अब तक कला व विज्ञान वर्ग में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। परा स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

...
सोनपति देवी महाविद्यालय में 560 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था
सोनपति देवी महिला महाविद्यालय में बालिकाओं का इस बार स्नातक वर्ग में 420 सीटों व परा स्नातक में 120 सीटों पर प्रवेश होगा। स्नातक कला वर्ग व परा स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश के लिए आवेदन फार्म बिक्री का कार्य जारी है। प्राचार्य डॉ. हरीप्रकाश शर्मा के स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। अब तक स्नातक व परा स्नातक में 120 से अधिक बालिकाओं ने प्रवेश भी प्राप्त कर लिया है। शेष भी आवेदन जमा करते हुए प्रवेश में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें