महराजगंज। रविवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने निचलौल बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ब्लॉक एमआईएस शबनम के गैरहाजिर मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद कार्यालय पहुंचने पर देर शाम एमआईएस को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। बीएसए ने जानकारी देते हुए बताया कि निचलौल बीईओ को ब्लॉक रिसोर्स सेंटर की सतत निगरानी के संदर्भ में निर्देश दिया गया। बीआरसी में सफाई और प्रपत्रों का रखरखाव खराब मिला जिसे दुरुस्त रखने का विशेष निर्देश दिया गया। प्रशासनिक कार्यों में अगर आगे शिथिलता पाई गई तो बीईओ जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई की जाएगी। संवाद