फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो प्रधानाध्यापकों समेत तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 28 Apr 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर कार्य करने वाले फरेंदा खुर्द व बारातगाड़ा के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के फरेंदा ब्लॉक में विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दायित्वों के प्रति लापरवाही पर जहां दो प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले फरेंदा खुर्द के शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमुहरा खुर्द में छात्रों की उपस्थिति न्यून मिली। एक शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर व शेष उपस्थित पाए गए। उपस्थिति को बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक को कठोर चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवां में प्रधानाध्यापिका प्रतिभा त्रिपाठी एक घंटे विलंब से उपस्थित हुईं। उनके व उनके शिक्षकों की ओर से शिक्षक डायरी अपडेट न किया जाना पाया गया।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के बारे मेंं भी जानकारी नहीं दी जा सकी। इस पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक आनंद पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कंपोजिट विद्यालय फरेंदा खुर्द में शैक्षिक स्तर उच्च कोटि का पाया गया, जिसके लिए सभी कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बारातगाड़ा में शिक्षकों की ओर से किए जा रहे बेहतर प्रयास से शैक्षणिक परिवेश उच्चकोटि का मिला। कायाकल्प में ग्राम प्रधान की ओर से भी सराहनीय कार्य किया गया है। प्रधान की उपस्थिति में विद्यालय के सभी कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में सभी कार्मिक उपस्थित मिले, प्रधानाध्यापक को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें