फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो डॉक्टरों व फार्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 31 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सीएचसी सिसवां का निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा का डीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा का निरीक्षण किया। अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा व डॉ. शैलेष पांडेय व फार्मासिस्ट मुकेश गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। फार्मासिस्ट के लंबे समय से गैरहाजिर रहने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सीएचसी के सामने गड्ढे में मिट्टी भरवाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। खराब बिजली बल्बों को तत्काल बदलवाने को कहा। लेबर रूम के बाहर बेड लगे होने पर नाराजगी जताते हुए जगह को खाली व साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, सामान्य वार्ड, लेबर रूम, फार्मेसी सहित विभिन्न कक्षों व परिसर का निरीक्षण किया। विभागीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर व अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें