महराजगंज। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने शनिवार को छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर मोती टोला उपकेंद्र चेहरी का निरीक्षण किया। उन्होंने सूची का मिलान कर छूटे हुए बच्चों का जल्दी टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दायित्व के प्रति लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एएनएम अनिता यादव, आशा सीमा देवी, चंद्रकला मौजूद रहीं। संवाद