फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजकीय इंटर काॅलेज नौनियां में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज नौनिया में छात्रों को पढ़ाते अध्यापक।संवाद
विज्ञापन
अंग्रेजी, गृह विज्ञान, कला, संस्कृत के नहीं हैं अध्यापक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठूठीबारी। क्षेत्र के नौनियां में राजकीय इंटर काॅलेज में शिक्षकों की कमी है। इससे छात्रों का पठन-पाठन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। अंग्रेजी, गृह विज्ञान, कला, संस्कृत के अध्यापक नहीं हैं। इन विषयों को पढ़ने में छात्र-छात्राओं को समस्या होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्कूल का संचालन तो करा दिया गया, लेकिन व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रति जिम्मेदारों ने रुचि नहीं दिखाई।
निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नौनियां में सरकार द्वारा 277.24 लाख लागत से राजकीय इंटर काॅलेज का निर्माण कराया गया है। इसका शुभारंभ एक सितंबर 2022 को किया गया। इस इंटर काॅलेज में क्षेत्र के कक्षा-9 के 95 और कक्षा-10 के 50 छात्र-छात्राओं का नाम अंकित है। कक्षा-9 और कक्षा-10 की पढ़ाई चार अध्यापकों के भरोसे है। बच्चों को शिक्षा दे रहे किसी भी अध्यापक की इस राजकीय इंटर काॅलेज में स्थायी ड्यूटी नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनूप सिंह महराजगंज सदर ब्लाॅक के जगपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में व मिठौरा ब्लाॅक के राजकीय हाईस्कूल बरवा राजा से अध्यापक शमशाद अहमद, परतावल ब्लाॅक के रामपुर चटियां स्थित राजकीय हाईस्कूल विद्यालय से अध्यापक सुबोध कुमार सिंह व उमेश मौर्य की तैनाती है। इन चारों अध्यापकों को नौनियां राजकीय इंटर काॅलेज में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि अध्यापकों की कमी के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया है। वर्तमान में जो व्यवस्था है, उसमें बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा देने की कोशिश की जा रही है।
-
स्कूल में शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी।
-प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें