फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को सेहतमंद बनाने के अभियान को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को सेहतमंद बनाने के अभियान को झटका
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में दूरदराज के गांव के लोगों को सेहदमंद बनाने के लिए नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन का संचालन होता है। वर्तमान में यह व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एक सप्ताह से एक वैन से सेवा मिलनी बंद हो गई है। दो वैन क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा रही है। डॉ. धर्मेश यादव की नौकरी दूसरी जगह लगने के कारण उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। वहीं, वैन में सेवा दे रहे अन्य कर्मी छुट्टी पर हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में दूरदराज के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले में तीन नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन संचालित है। अगस्त में तीनों वैन से 4,372 तो सितंबर में 4,587 मरीजों का गांव स्तर पर ही उपचार किया गया। करीब एक सप्ताह से एक वैन से मिलने वाली सेवा बंद होने से करीब छह गांव की 24,000 आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वैन एक दिन में एक गांव में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती है। इससे गांव के मरीजों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाती हैं। गंभीर रोगी मिलते हैं तो उन्हें अस्पताल में रेफर किया जाता है। यह वैन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मरीज के रक्त के नमूने की जांच की भी सुविधा है।
विज्ञापन

टीम में रहते हैं पांच स्टाफ
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट में पांच स्टाफ तैनात रहते हैं। जिसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, एक स्टाफ नर्स और एक चालक शामिल हैं।
छह ब्लॉक के 168 गांव में मिला उपचार
एक वैन ब्लॉक में एक गांव में सेवा देती है। जरूरत के अनुसार स्थान का परिवर्तन होता रहता है। इसमें वह क्षेत्र शामिल होता है, जो अस्पताल से ज्यादा दूर हो। अगस्त में तीन वैन से तीन ब्लॉकों के 72 गांव में 4,372 मरीजों का उपचार हुआ। पनियरा ब्लॉक में चलने वाली वैन ने 1,450 सदर की वैन के जरिए 1,507 मरीजों की जांच की गई। बृजमनगंज की वैन के जरिए 1,415 मरीजों का उपचार हुआ। साथ ही कुल 1147 मरीजों का लैब टेस्ट हुआ। वहीं, सितंबर में सिसवां, निचलौल और धानी ब्लॉक में वैन चली। इसमें 4,587 मरीजों की सेहत की जांच की गई जिसमें धानी ब्लॉक में चलने वाली वैन 22 सितंबर से बंद है।
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित ब्लॉक के रूट चार्ट के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाती है। एक वैन से स्वास्थ्य सेवा लोगों को नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर की तैनाती के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-राहुल, जिला कोआर्डिनेटर, नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट
वैन को जरूरत के अनुसार चरणवार संचालित किया जाता है। प्रत्येक ब्लॉक में दूरदराज गांव के लोगों का बेहतर ढंग से उपचार करने का प्रयास जारी है। कार्यदायी संस्था से वार्ता की जा रही है। जल्द ही डॉक्टर की तैनाती हो जाएगी।
-डॉ. आईए अंसारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें