फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शोभा यात्रा छह को, सात हजार लोगों मिला निमंत्रण

Wed, 03 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर वार्ड में हिंदू संगठनों ने निमंत्रण पत्र देकर दीप जलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जिले में छह जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूजित अक्षत घर-घर पहुंच रही है। पहले से ही 7000 लोगों को निमंत्रण मिल चुका है। जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में प्रोजेक्टर लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया जाएगा। मंदिरों पर भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज के प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने बताया कि 15 जनवरी को रामलला के विग्रह (रामलला के बालरूप की मूर्ति) को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। 15 जनवरी तक प्रत्येक हिन्दू परिवारों के घरों में पूजित अक्षत देकर, श्रीरामलला मंदिर के दर्शन का निमंत्रण दिया जा रहा है। पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र और श्रीरामलला मंदिर का चित्र देखकर 25 फरवरी के बाद दर्शन करने का न्योता दिया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा प्रत्येक हिन्दू परिवार के लिए पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र व श्रीरामलला मंदिर का चित्र जिले में आया है।
पीजी कॉलेज के मैदान से शुरू होगी शोभा यात्रा
छह जनवरी को महराजगंज में सुबह 10 बजे से भव्य शोभा यात्रा नगर में निकाली जाएगी। शोभा यात्रा की शुरुआत पीजी कॉलेज के खेल मैदान से होगी। हजारों की संख्या में राम भक्त शोभा यात्रा में शामिल होंगे। 22 जनवरी को सभी लोगों को अयोध्या जा पाना संभव नहीं है। 22 जनवरी को अयोध्या में पहले से तय 7-8 हजार लोगों को ही उपस्थित होने का निमंत्रण मिल चुका है, लेकिन छह जनवरी को जिले के सभी राम भक्तों मंदिरों में भजन कीर्तन में शामिल होंगे। महराजगंज को अयोध्या नगरी बनना है। अभियान प्रमुख शिवचरन ने बताया कि इस महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए ज़िला, खंड न्याय पंचायत और ग्राम स्तर तक टोलियों का गठन हुआ है। जो घर घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

-
घरों में दीपक जलाने का आग्रह किया
महराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय व सेवा भारती के ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के लोगों ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली की तरह दीपक जलाने का आग्रह किया। हिंदू संगठन के लोगों ने नौतनवा नगर के गौतम बुद्ध नगर, सरोजिनी नगर मोहल्ला में जाकर लोगों के घर दीपक जलाने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने निमंत्रण पत्र, अक्षत देकर दीप जलाने का आग्रह किया। इस दौरान जगदीश साहनी, संदीप सिंह, तारकेश्वर पांडेय, राधेश्याम गुप्ता,राधे चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें