फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिवपुर मार्ग बदहाल, मुश्किल में राहगीर

Sat, 15 Jun 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बागापार से कटहरा जाने वाली बदहाल सड़क।
विज्ञापन
बागापार। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और मानक में अनियमितता के कारण सड़कें नियत समय से पूर्व ही टूट जा रही हैं। कटहरा को बागापार कस्बे से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह मार्ग पर विभागीय उपेक्षा का शिकार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बागापार, कटहरा, बटौरा, किशोरपुर, बैजनाथपुर, रामनगर, कबिलासपुर, पकड़ी, जंगल फरजंदअली, बड़हरा रानी, जनकपुर, शिवपुर, पिपरा, लखनपुर, विजयपुर, केवलापुर खुर्द, बड़हरा राजा, झुंगवा, नाथनगर आदि गांव के लोगों को इस मार्ग पर सुगम आवागमन की हर रोज चुनौती मिल रही है। सड़क पर गड्ढे होने से कहीं-कहीं सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो गया है।
मिथिलेश सिंह, जितेंद्र यादव, चंद्रभूषण सिंह, जयसिंह, अशोक, दिग्विजय ने बताया कि बागापार से कटहरा जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गंगासागर यादव ने बताया कि मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें