फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिवम पटेल ने माउंट एवरेस्ट की साइकिल से शुरू की यात्रा

Mon, 20 May 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के एक लाल ने साइकिल से माउंट एवरेस्ट को फतह करने की ठानी है। 17 वर्ष की आयु में वह 22 प्रदेश व छह केंद्र शासित प्रदेशों की साइकिल यात्रा 358 दिन में पूरी करते हुए विश्व रिकार्ड बना चुके हैं। रविवार को उन्होंने माउंट एवरेस्ट की यात्रा प्रारंभ की। जिसे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिले के करौता निवासी शिवम पटेल पर साइकिल यात्रा की ऐसी धुन सवार हुई है कि वह इसी से पूरे भारत को नाप चुके हैं। वर्ष 2021 में वह एमटीबी चैंपियन रह चुके हैं। साथ ही कई पर्वतों की चढ़ाई कर चुके हैं। अब उनका ध्येय है कि माउंट एवरेस्ट की चोटी तक साइकिल के सहारे पहुंचे। माउंट एवरेस्ट चोटी के वेस काला पत्थर तक पहुंचने की उनकी योजना है।
वह ऐसा कर पाते हैं तो वह विश्व में सबसे कम उम्र के साइकिल यात्री होंगे, जिन्होंने अपनी यात्रा पूर्ण की है। जिला स्टेडियम से उन्हें रवाना करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि इस जिले के युवा इस तरह की कठिन यात्रा को करने का माद्दा रखते हैं। हमारी शुभकामना है कि वह सफल होकर लौटें, जिससे उनका स्वागत भव्य तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें