फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झारखंडी मंदिर से निकला शिव बरात आकर्षण का केंद्र

Sat, 09 Mar 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। महाशिवरात्रि का पावन पर्व नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव बारात में शिव पार्वती की झांकी सजाई गई थी। जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


नौतनवां के झारखंडी मंदिर से महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गयी। शिव बारात में शंकर पार्वती, हनुमान, राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई थी। शिव बारात झारखंडी मंदिर से निकलकर नौतनवां कस्बा के जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, कालीमंदिर, रेलवे स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौराहा, अस्पताल चौराहा, गांधी चौक होते हुए ठाकुर मंदिर तक गया। झारखंडी मंदिर में शिव पार्वती का विवाहोत्सव कार्यक्रम किया गया। नगर में शिव भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, दयाराम जायसवाल, जितेन्द्र जयसवाल, परमात्मा जायसवाल, आनंद श्रीवास्तव, भोला गुप्ता, राजू जायसवाल, प्रमोद, अशोक कुमार रौनियार, राहुल दूबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें