खेल खुद प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं छात्राएं।
सिसवा बाजार। क्षेत्र के बंदी बेलासपुर कंपोजिट विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर अपने खेल प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सिसवा खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने किया।
उसके बाद 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम कृष्णमोहन व द्वितीय सुहेल, बालिका वर्ग में प्रथम मोनिका, सौ मीटर बालक बालक वर्ग में प्रथम करन, द्वितीय विवेक , बालिका वर्ग में प्रथम बिट्टू, द्वितीय प्रीती बंदी, कबड्डी सीनियर बालक वर्ग प्रथम शेषपुर द्वितीय स्थान बंदी, कबड्डी बालिका वर्ग प्रथम बन्दी, द्वितीय मधवलिया विद्यालय, कबड्डी ज्यूनियर बालक वर्ग में प्रथम -सोहना टोला, द्वितीय-शेषपुर,कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम सोहना टोला, द्वितीय बन्दी व खो खो में शेषपुर की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार जायसवाल “सरस” ने किया।