फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बटाई किसान कराएं फसल बीमा, सुरक्षित करें उपज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रबी फसल चक्र की फसल बीमा 31 दिसंबर तक करा सकते हैं। उक्त जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने देते हुए बताया कि बटाईदार किसान भी फसल बीमा के जरिये उपज सुरक्षित रख सकते हैं। उन्हें सिर्फ भूमि स्वामी की बटाई खेती कराने का सहमति पत्र अतिरिक्त प्रपत्र के रूप में जमा करना होगा। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से प्रभावी है। जिन किसानों का क्रेडिट कार्ड बना है वह बैंक से प्रीमियम कटा दें। जिन किसानों के पास क्रेडिट कार्ड नहीं है वह खतौनी प्रति, बैंक पासबुक, आधार, मोबाइल नंबर देकर फसल बीमा करा सकते हैं। जो बटाई पर खेती कर रहे हैं वह इन प्रपत्रों के साथ मालिकाना सहमति पत्र उपलब्ध कराएंगे। बताया कि गेहूं, लाही, आलू व सरसों की फसल का बीमा करा सकते हैं। यह सुविधा 31 दिसंबर तक किसानों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने इसके लिए जारी टोल फ्री नंबर 1447 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी तरह की असुविधा किसानों को हो तो वह टोल फ्री नंबर या विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें