महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि 25 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार के सदस्यों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।